Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को पलीता लगा रहा विद्युत विभाग

गाजीपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में जनपद के शासन द्वारा अधिकृत वेंडरों की बैठक कचहरी रोड स्थित आर आर इंटरप्राइजेज पर हुई। योजना में विद्युत विभाग की ओर से आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। कहा गया कि विभाग की लापरवाही, उपेक्षा से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना के प्रति उपभोक्ताओं, वेंडरों और आमजन में निराशा है।बैठक में वेंडरों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट लग चुके हैं उनके यहां विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाने में अत्यधिक विलंब हो रहा है।यही स्थिति कंफिगरेशन की भी है। इंस्पेक्शन में कोई निर्धारित समय सीमा नहीं है। सब कुछ होने के बाद बिजली बिल सही नहीं आ रहा है। वेंडर या उसके कर्मचारी को प्रतिदिन बिजली विभाग में समय बर्बाद करना पड़ रहा है।छः से आठ महीने तक का समय व्यतीत होने पर भी बिजली बिल दुरुस्त नहीं हो सका है। विभागीय कर्मचारी अब दुव्यर्वहार भी करने लगे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों का भी कोई असर बिजली विभाग पर नहीं है। वेंडर अब मजबूर हो चुके हैं या तो धंधा छोड़ें या आंदोलन का रास्ता अख्तियार करें।मुख्यमंत्री के जनपद से लौटने के बाद इसका निर्णय लिया जाएगा।बैठक में अजीत कुमार सिंह, सतीश मौर्या, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सिंह, जितेंद्र यादव, कौस्तुभ सिंह, उत्कर्ष सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संजीव गुप्त और संचालन कमलेश मौर्य ने किया।

Popular Articles