Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

spot_img

अध्यक्ष राकेश पांडेय और मंत्री बने जयम कुमार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का अधिवेशन / चुनाव जिला पंचायत सभागार में हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश द्विवेदी, चुनाव पर्यवेक्षक अनूप द्विवेदी, सहचुनाव अधिकारी कैलाश नाथ सिंह रहे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का गठन तभी होता है जब कर्मचारियों का शोषण होता है तब संगठन का निर्माण होता है,तभी कर्मचारियों का समाधान होता है। गाजीपुर में किसी भी कर्मचारी का शोषण या किसी अधिकारी द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है,तो परिषद उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व के कार्यकारिणी/सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को भंग किया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व से घोषित 24 जून  के भूख हड़ताल /सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील किया।प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया। जिसमें 22 कर्मचारियों ने नामांकन किया। सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए,।जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडेय,,मंत्री जयम कुमार,,कोषाध्यक्ष वंशराज कुशवाहा,, आय वयय निरीक्षक लालजी सिंह यादव,,कार्यकारीध्यक्ष यशवंत सिंह,, नवनिर्वाचित हुए। अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडेय,अभय कुमार सिंह ,नागेश सिंह, विशाल राय, मोहम्मद रोमा,ओम प्रकाश,आनंद मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा, पराग श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार,राजन कुमार पांडेय,अनिल गोस्वामी,प्रदीप कुमार, सर्वानंद सिंह अशोक यादव ,राजेश सिंह, नितिन कुमार, विशाल कुशवाहा,उमेश सिंह, पप्पू सिंह, आदि,लोग उपस्थित रहे। संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया

Popular Articles