
दिलदारनगर (गाजीपुर) । आरपीएफ व जीआरपी की लगातार चल रही कारवाई से शराब तस्करों में खलबली मची हुई है।स्पेशल ट्रेनों से लगातार शराब बरामद हो रहा है। हालांकि ट्रेनों से शराब बरामदगी में अभी तक कोई तस्कर टीम के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। टीम को केवल शराब बरामद करके ही संतोष करना पड़ रहा है। शुक्रवार की भोर ऑपेरशन सतर्क के तहत बरौनी समर स्पेशल ट्रेन व सुबह में दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन से 115 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। आरपीएफ निरीक्षक महेंद्र दुबे ने बताया की मुखबिर की सूचना पर कि ट्रेन संख्या 09033 बरौनी समर स्पेशल के बी 2 कोच के नीचे बैटरी बॉक्स में भारी मात्रा में शराब जा रहा है। इस सूचना पर उस गाड़ी का स्थानीय स्टेशन पर विशेष ठहराव लेने के बाद जीआरपी प्रभारी जयदान सिंह व आरपीएफ टीम टीम ने बी 2 कोच के नीचे बैटरी बॉक्स को चेक किया। उसमें 94 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर बरामद हुआ। हर बार की तरह उस कोच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया।वही संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 06211 दरभंगा समर स्पेशल का विशेष ठहराव स्टेशन पर ट्रेन के एस पांच कोच के बाथरूम में प्लाई को हटाया तो 21 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर बरामद किया। इसमें भी कोई दिखाई नहीं दिया। बाद में टीम ने दोनों ट्रेनों से बरामद शराब व बियर 115 लीटर कब्जे में ले लिया। शराब बरामद करने वाली टीम में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी एम पी दुबे,उप निरीक्षक नवीन कुमार, आरक्षी हरिशंकर सिंह,आरक्षी सुमेश केशरी, जीआरपी प्रभारी उप निरीक्षक जैदान सिंह, मुख्य आरक्षी अजय सिंह तथा मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।




