Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पहली सरकार है जिसने राष्ट्र हित के लिए सभी असंभव कार्यो को संभव कर दिखायाः ओमप्रकाश राय

रेवतीपुर (गाजीपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के रेवतीपुर मंडल में उतरौली शक्ति केन्द्र पर विकसित भारत संकल्प चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युग पुरुष हैं। जिनके नेतृत्व में देश अतुलनीय क्षमता के साथ सर्वांगीण विकास की ओर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राजनीति के प्रत्येक मानदंडो तथा मापदंडों पर इमानदारी, नैतिकता,पारदर्शिता, समरसता का कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा नेतृत्व की सरकार ने विगत 11वर्षो में बिना भेद भाव समाज के प्रत्येक वर्ग को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में अन्त्योदय लक्ष्यों की पूर्ति तथा देश का सम्मान व गौरव स्थापित करने का पूरा पूरा प्रयास किया गया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जिसने राष्ट्र हित के लिए सभी असंभव कार्यो को संभव कर दिखाया है। अध्यक्षता नन्दलाल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नागरिक कर्तव्यो की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।चौपाल में युवा भाजपा नेता पीयूष राय, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रामनरायण पांडेय, विनोद पांडेय के आलावा भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Popular Articles