अलाव जलाने के लिए व्यापारियों ने सौंपा पत्रक

 अलाव जलाने के लिए व्यापारियों ने सौंपा पत्रक

दिलदारनगर (गाजीपुर)। युवा उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील प्रभारी उद्योग व्यापार मंडल दिनेश अकेला के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थिति में लिपिक घनश्याम यादव से मिला। इस दौरान कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर पंचायत दिलदारनगर में अलाव जलवाने संबंधित पत्रक सौंपा।
दिनेश वार्ता के दौरान दिनेश अकेला ने कहा कि कड़ाके की ठंड से गरीब, व्यापारियों, ठेला-खोमचा वालों एवं गरीब आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के मुख्य मार्ग त्रिमुहानी, धार्मिक स्थल एवं स्टेशन के आसपास अविलंब अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना रौनियार, उपाध्यक्ष असलम अली, महामंत्री विकास अग्रहरि, कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ वर्मा, सोनू गुप्ता आदि युवा व्यापारी शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page