सनबीम स्कूल को मिला प्रथम बेस्ट को-एड स्कूल का खिताब

 सनबीम स्कूल को मिला प्रथम बेस्ट को-एड स्कूल का खिताब

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज को एजुकेशन वल्र्ड की तरफ से प्रथम बेस्ट को-एड स्कूल का खिताब दिया गया। इससे विद्यालय परिवार में इस बात से खुशी की लहर दौड़ गई कि बहुत कम समय में इस विद्यालय ने अपने कठोर परिश्रम एवं लगन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत में अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुंचा दिया है।
मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली में देश के समस्त विद्यालयों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों का अवलोकन कर एजुकेशन वल्र्ड में विभिन्न वर्ग के मापदंडो के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है, जिसमें सनबीम गाजीपुर को जिले में प्रथम बेस्ट को-एड सम्मान से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह ने कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए गाजीपुर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है और पूरे देश में अपना स्थान बना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह आपके मेहनत का परिणाम है कि आज सनबीम गाजीपुर दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page