Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरपीएफ जवानों का हत्यारोपी गिरफ्तार

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पुलिस ने 30 अगस्त को गहमर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ जवानों के हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। 20 अगस्त को आरपीएफ के दो आरक्षी को मारकर ट्रेन से बाहर फेंक देने के मामले में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, पीडीडीयू के आरपीएफ थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार व उपनरीक्षक अश्वनी कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ गहमर स्टेशन से पटना बिहार के खगौल थाना के 19 नीमताला रोड मकान सं. 34 वार्ड सं. निवासी रवि कुमार कहार को गिरफ्तार किया है। वह रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरपीएफ दो जवानों के हत्याकांड के मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े और लोगो की तलाश कर रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में सेवराई चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौर्य, रेसुब के उ0नि0 संदीप कुमार उपाध्याय,उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, का अमित कुमार मौर्य तथा का. महिपाल गौड़ शामिल रहे।

Popular Articles