भाजपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली

 भाजपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली

गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में 22 नवंबर को लंका मैदान से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जो लंका, कचहरी, शास्त्रीनगर, विकास भवन के रास्ते पुलिस लाइन होते भाजपा कार्यालय तक जाएगी। यह जानकारी देते हुए रैली संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि किसानों के लिए भाजपा के नेतृत्व की सरकार ने समर्पित प्रयास कर उनके आय को दोगुना करने का जो प्रयास किया है, वह आज फलिभूत हो रहा है, जिससे किसान खुशहाल और मजबूत हुआ है। किसान मोर्चा अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह ने किसानों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैली में लगभग चार सौ ट्रैक्टर शामिल होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page