कांग्रेसजनों ने दवा किट का वितरण किया

 कांग्रेसजनों ने दवा किट का वितरण किया

जमानियां (गाजीपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में सेवा सत्याग्रह के तहत कई क्षेत्रों में दवा किट का वितरण किया गया।
सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जमानियां विधानसभा के सेवराई, बक्सड़ा, धनौता बहादुरपुर, नरियाव, फुल्ली सहित अन्य गांवों प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया दवा किट का बांटा गया। इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनक कुशवाहा ने कहा की सेवा सत्याग्रह कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीब, मजलूम, दलित तमाम लोगों की सेवा करते हुए उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। वर्तमान समय में प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह का कार्यक्रम चल रहा है। तहत जरूरतमंदों को दवा दी जा रही है। इससे भी भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द हो रहा है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता के लिए अभिशाप बन गई है। जनता की लड़ाई कांग्रेस सदैव लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, महासचिव मनोज कुशवाहा, जिला अध्यक्ष डा. सुमेर सिंह कुशवाहा, भदौरा ब्लाक अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, श्याम जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page