
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में तीरंदाजी व टेबल टेनिंग का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने फीता काटकर किया। निदेशक नवीन सिंह ने पहली बार तीरंदाजी खेल को अपने विद्यालय में शुरू कराकर बच्चों में कौशल विकास को लेकर एक अनोखी मिसाल पेश की है। तीरंदाज़ी सबसे पुराने खेलों में से एक है जो आज भी काफ़ी लोकप्रिय खेल है। धनुष और तीर के इस्तेमाल से खेले जाने वाले इस खेल का इतिहास हज़ारों साल पुराना है। ऐसा जिले में पहली बार हुआ है जो तीरंदाजी खेल किसी विद्यालय में हुयी हो। सनबीम स्कूल जो कि शिक्षा ही नही बल्कि बच्चों के कौशल विकास में जो भी उचित है। उस कार्य को प्राथमिकता देकर करवाने का कार्य करता है। जिससे बच्चों के विकास को एक नई दिशा देने में सहायता प्रदान करता है।

प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने बताया कि इस खेल को शुरू कराने का मकसद बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और एकाग्रता में विकास को एक नई उर्जा प्रदान करना। नवीन सिंह जी ने कहा कि हमारा विद्यालय इस तरह के तमाम उन कार्यो को बच्चों से जोड़ेगा जो उनके विकास में सहायक हो ।उन्होनें कहा कि हम इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगे कि हमारे स्कूल के बच्चों को हर उस प्रकार की शिक्षा मिले जो उनके विकास में सहायक सिद्ध हो सके। जो अपने स्कूल अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह साथ में विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




