यातायात नियमों का पालन कर खुद को रखे सुरक्षितःअजय सिंह

 यातायात नियमों का पालन कर खुद को रखे सुरक्षितःअजय सिंह

—यातायात प्रभारी ने लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर। यातायात माह नवंबर 2021 के तहत यातायात पुलिस प्रतिदिन लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने पुलिस कर्मियों के साथ रौजा तिराहा पर आटो और ई-रिक्शा चालकों सहित अन्य लोगो को यातायात नियम के संबंध में जागरूक किया। आने-जाने वाले लोगों में यातायात नियम संबंधित पम्पलेट का वितरण किया गया।

श्री सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों का पालन कर एक तरफ जहां हम खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। बिना हेलमेट के कदापि बाइक न चलाए। वाहान चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का पालन करें। काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखे। बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन न चलाए। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चलें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन में तीन सवारी कदापि न चलें। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात जागरूकता अभियान लगातार 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रचार-प्रसार के साथ ही जगह-जगह कैम्प आयोजित कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल वीरेंद्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page