कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस फहराएगी परचमःमकसूद खान
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर रविवार की देर शाम बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने बूथ कमेटी के गठन की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के समक्ष आ रही कठिनाइयों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ट्रेनिंग पर चर्चा की।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ट्रेनिंग का दौर चल रहा है। उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी जानकारी प्राप्त हो रही है। इस प्रकार की ट्रेनिंग आगे भी होती रहेगी। वर्तमान समय में जो रैली हो रही है, उसमें संगठन का ही मूल रोल है। इस समय बूथ संगठन का जो कार्य हो रहा है, इसी के बल पर कांग्रेस प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जो लोग कांग्रेस संगठन को कमजोर मानते थे, हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका की रैली ने उनके मुख पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता वर्तमान सरकार के चालबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। पहले डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ाना और फिर बढ़े दाम में थोड़ा कमी कर कर देना, जनता को बेवकूफ बनाने जैसा है। इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डा. मारकंडेय सिंह, अरविंद किशोर राय, आनंद राय, लाल साहब यादव, अदालत यादव, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, कुसुम तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, राघवेंद्र, अनुज राय, महबूब निशा, चंदा देवी, सुमन चौबे, सोनिया सिंह, जयराम सिंह, अजय दुबे, अवधेश भारती, बालेश्वर सिंह, नसीम अख्तर, विद्याधर पांडेय, सतीराम सिंह, जितेंद्र बिंद, झून्ना शर्मा, बृजेश कुमार, महेश राम, मोहन चौहान, युगल किशोर सिंह, चंदा देवी, सुमन चौबे, सोनिया सिंह, कुसुम तिवारी, विभूति राम, श्याम नारायण कुशवाहा, कैलाशपति कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।