Tuesday, March 18, 2025

Top 5 This Week

spot_img

होली आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व हैः सच्चिदानंद राय

रेवतीपुर (गाजीपुर)। बुढवामंगल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस जौनपुर के विभाग संघ चालक सच्चिदानंद राय ने डॉक्टर केशव राव बलीराम हेडगेवार एवं माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। इस कार्यक्रम में फाग गीत,चैता का भी हुआ। होली मिलन के दौरान लोगों ने सतरंगी फुलों,और अबीर गुलाल जमकर उडाए,इस दौरान सदुर कई गांवों से आरएसएस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया। विभाग संघ चालक सच्चिदानंद राय ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है।कहा कि होली केवल रंगों का नही बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र भावना के संकल्प का पर्व है।हमें इस उत्सव के माध्यम से समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करना चाहिए.।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सतत सक्रिय है।उन्होंने कहा कि देश के अंदर आज परिवार विखंडित हो रहा है।इसको बचाने की आवश्यकता है। सच्चिदानंद राय कहा कि सनातनी संस्कृति में त्योहारों का अपना एक पौराणिक महत्व है। हमारे त्योहार अपने आप में प्रकृति की तमाम सुन्दरता को समेटे हुए होते हैं। जो मनुष्य सहित तमाम प्राणियों में ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। होली का त्योहार मानव जीवन में आपसी भाईचारे का एहसास कराता है।इस दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं से आह्वान किया कि आगे आकर इस राष्ट्र के लिए कार्य करें और अपने देश की संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य करें।इस अवसर पर खंड संघ चालक झारखंडेय पांडेय,बालमुकुंद,विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल,पूर्व प्रमुख मुकेश राय,अमितेश,झल्लन राय,अमित राय विभाग संयोजक वजरंग दल,ओंमकार नाथ राय,शिवम चौबे जिला सह संयोजक बजरंग दल,शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular Articles