अर्बन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

 अर्बन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

गाजीपुर। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर बुधवार को नंद किशोर अर्बन पब्लिक स्कूल के रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षा की छात्राओं में हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यापकों की टीम ने रंगोलियों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में कक्षा 5 की रंगोली को प्रथम, कक्षा 2 द्वितीय और कक्षा 7 तृतीय स्थान पर रहा। उन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक एवं अध्यापिकाओं विजय कुमार राय, संतोष राय, रामराज यादव, सुरेन्द्र यादव, उपेन्द्र कुमार, श्यामद्वार, काजल शर्मा, दीक्षा राय, सोनल शर्मा, वंदना यादव मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यापिकाओं सोनाली राय एवं खुश्बू शर्मा को विदाई दी गई। उन्हें अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page