Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तीसरे दिन की परीक्षा संपन्न

गाजीपुर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने 25 अगस्त को राजकीय सिटी इण्टर कालेज, डीएवी इण्टर कालेज तथा एमएएच इण्टर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस परीक्षा सकुशल  संपन्न कराने के लिए बारह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गयी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है।

Popular Articles