
नोनहरा (गाजीपुर)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुसुंडी की एक नई पहल की शुरुआत की है। एसबीआई शाखा सुसुंडी के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो मृतक महिला परिवारों के उत्तराधिकारियों को दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक ऐसी योजना है। जिसका प्रीमियम एक साल भरने पर किसी भी तरह की मौत से उसके उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये दिया जाता है। स्टेट बैंक सुसुंडी में क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार चौधरी, आंचलिक व्यसाय कार्यलय क्षेत्र तीन, मुख्य प्रबंधक रंजना सिंह, सुसुंडी के प्रबंधक तहसील कुमार, कैश ऑफीसर दीपक, फील्ड ऑफीसर चंद्रशेखर तथा नीतीश कुमार द्वारा बौरी बराब निवासी मृतक गुलैची देवी के पुत्र राहुल कुमार तथा अब्बासपुर निवासी स्व. मुन्नी देवी के पुत्र छोटू को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो- दो लाख रुपये का चेक दिया गया। स्टेट बैंक की शाखा सुसुंडी की इस नेक कार्य और पात्रों को योजना का लाभ दिलाने में सभी लोगो ने तारीफ की।




