Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ईनामियां गुड्डु गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने चौकिया तिराहे से शुक्रवार की भोर एक ईनामियां बदमाश को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली की फरार बदमाश चौकिया निवासी गुड्डु सिंह यादव चौकिया तिराहे पर खड़ा है। किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुचकर गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी दीन दयाल पांडेय ने बताया कि गुड्डु यादव पर पचीस हजार रुपये का ईनाम घोषित है। इसकी तलाश काफी दिनो से थी। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का धीरेन्द्र सिंह तथा  का. सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे।

Popular Articles