Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कर्मचारियों का शोषण बंद करें उप कृषि निदेशकः दुर्गेश

गाजीपुर। यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के तत्वाधान में  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल संगठन के जिला मंत्री मांधाता सिंह ने बताया कि शासन द्वारा हर विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। लेकिन उप कृषि निदेशक संगठन के पदाधिकारियों से ना तो वार्ता कर रहे है,और न ही कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मान्यता प्राप्त संगठन है और उनकी मांग जायज है। उप कृषि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाना उचित नहीं है। अगर यह संगठन आंदोलन करता है, परिषद उसका पूर्ण समर्थन करेगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उप कृषि अधिकारी की होगी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि सभी कर्मचारियों की लंबित मांग व अधूरा चरित्र पंजिका को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया जाएगा । प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,संजय यादव,मांधाता सिंह, बृजेश यादव,आनंद,अमित कुमार, उपस्थित रहे।

Popular Articles