मैजिक के धक्के से अधेड़ की मौत
![मैजिक के धक्के से अधेड़ की मौत](https://p9n477.n3cdn1.secureserver.net/wp-content/uploads/2024/06/22gzp01-850x560.jpeg)
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के महरूमपुर गांव के पास हाइवे पर शनिवार की सुबह मैजिक के धक्के से सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि महरूमपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव शनिवार की सुबह फोरलेन पर टहल रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक से जोरदार धक्का लग गया। धक्का लगते ही गंभीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद गांव के लोग वीरेंद्र को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही वहां मौजूद उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे मे ले लिया। घटना के बाद उपनिरीक्षक राजेन्द्र दुबे ने चालक सहित मैजिक को हिरासत में ले लिया है। इस मामले मे चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।