योग शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

 योग शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। विश्व योग दिवस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तर पर प्रशिक्षकों के नेतृत्व में योग शिविर में योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर मंडल में जायसवाल धर्मशाला, लाल दरवाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया और कहा कि योग मानव जीवन के सफल और सुखद जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्ततम जीवन शैली समय में स्वयं के स्वास्थ्य तथा मानसिक मजबूती मे योग की बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय राय, अभिनव सिंह, नंदू कुशवाहा, सुधीर केसरी, दिनेश बिंद, सूर्य प्रकाश यादव, नीरज मानु, रामेश्वर तिवारी,रामानुज राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर सदर पश्चिमी मंडल का योग अभ्यास में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सभ्यता और संस्कृति को विश्व में स्थापित करने का सफल प्रयास हुआ है।आज पूरे विश्व मे योग को लेकर तरह तरह के शोध और प्रयोग किए जा रहे हैं और योग क्रिया की स्वीकारिता पूरे विश्व में बढी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, सूर्यनाथ यादव, परवेज खां,अनुराग प्रजापति, अनिल जायसवाल, काशीनाथ चौहान, हर्ष कुशवाहा, सतीश चंद्र राय आदि कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page