Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक व तमंचा के साथ दो गिरफ्तार   

नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने रेवसां मोड़ पर सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार अपने हमराहियों के साथ रेवसां मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवक बिना नंबर की बाइक लेकर गुजर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोका। पुलिस ने जब गाड़ी का कागजात मांगा तो युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है। जो मऊ से चोरी किया गया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम मरदह थाने के लहूरापुर निवासी पंकज कुमार तथा  आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के मजीठ दुर्जनपुर निवासी राहुल कुमार बताये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का. जमील अंसारी, का. सोनू कुमार, का. देवेंद्र कुमार तथा का. आशुतोष पासवान शामिल रहे।

Popular Articles