पोखरी में मिला लापता युवक का शव

 पोखरी में मिला लापता युवक का शव

गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजदेपुर देहाती के पुरैनियां गांव के पोखरी में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मिश्रौवलिया गांव के ग्राम प्रधान सिकंदर बिंद का चचेरा भाई गौरव बिंद (22) 24 मार्च की सुबह से लापता था। परिजन काफी खोजबीन किये। कहीं पता नहीं चला। इस मामले में परिजन कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पुरैनियां गांव के पोखरी में युवक का शव उतराया देखा। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने की जानकारी होते ही प्रधान सिकंदर बिंद परिवार के साथ वहां पहुंच गये। युवक की पहचान गौरव बिंद के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।

You cannot copy content of this page