सूमो के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल

 सूमो के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल

सैदपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भितरी स्थित रामलीला मैदान के सामने सोमवार को तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि दुसरे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। इस दुर्घटना के बाद अनियंत्रित सूमों सड़क किनारे खाई में पलट गयी। स्थानीय लोगो ने दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जीयनचक गांव निवासी श्रवण कुमार (30) भितरी बाजार से घर का सामान लेकर घर जा रहा था। रामलीला मैदान के सामने तेज रफ्तार जा रही सूमो से बाइक में धक्का लग गया। धक्का लगने के बाद चालक घबराकर भागने लगा। अनियंत्रित कार दूसरी बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। गाड़ी लेकर भाग रहा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गयी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल श्रवण कुमार की मौत हो गयी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजनपुर गांव निवासी प्रमोद (32) तथा पिंटू यादव( 22) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

You cannot copy content of this page