डंफर के धक्के से पिता- पुत्री की मौत
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर मंगलवार की दोपहर महेंगवा गांव के पास तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्री की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मय डंफर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई। दोनों की पहचान आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी अफजाल अहमद (62) और उनकी पुत्री आसिया खातून (27) के रूप में हुई। बताया जाता है कि अफजाल अहमद अपनी पुत्री आसिया खातून का बीएमएस में एडमिशन कराने के लिए गाजीपुर जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस उनके के परिवारजनों को सूचित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग मरदह पहुंच गये। थानाध्यक्ष मरदह धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया मृतकों की शिनाख्त हो गयी है। उनके परिजन भी आ रहे हैं। डंफर चालक की तलाश की जा रही है।