नागेंद्र बने पांचवी बार जिलाध्यक्ष ,जिलामंत्री गुलाब बिंद

 नागेंद्र बने पांचवी बार जिलाध्यक्ष ,जिलामंत्री गुलाब बिंद

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ काअधिवेशन लंका मैदान स्थित सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भविष्य में बड़े एवं कड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि आप लोगों ने साथ दिया तो 2024 से पूर्व रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी की तरह नियमित करा कर नए इतिहास का सृजन करूंगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ,जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्राम रोजगार सेवक संघ को स्थानीय स्तर पर हर न्यायपूर्ण संघर्ष में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वचन दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव का रिश्ता अटूट है यदि कोई भी विभागीय अधिकारी इस संगठन के सदस्यो पर उत्पीड़न की कार्यवाही करेगा तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे।

कार्यक्रममें प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ,अरुण मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता,परिषद जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे,ओमप्रकाश यादव,सूर्यभानु राय,बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय को अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।


इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित कर पुन:नई जिम्मेदारी का सम्पूर्ण निष्ठा एवम ईमानदारी से पालन करने की बात कही। जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसरपर राजकुमार चौबे, अरविंद कुशवाहा, जमाल अख्तर, अनिल , सुरेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, रामबिलास यादव, विकाश ,अतुल सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता गुलाब बिंद एवं संचालन सूबेदार सनेही ने किया।

You cannot copy content of this page