बीजेपी नेता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 बीजेपी नेता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भीमापार (गाजीपुर)। क्षेत्र के मंगारी चट्टी पर भाजपा प्रबुद्ध वर्ग की बैठक मनोज सिंह के कटरा में आयोजित हुई। इसमें भाजपा नेता ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अरुण कुमार पांडेय ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। जबकि ग्रामीणों ने जर्जर सड़क तथा शारदा सहायक नहर में पानी ना आने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रेमनाथ मिश्र ने लोगों की शिकायत को जिले पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विनोद प्रजापति, पंचदेव गौड़, विवेकानंद सिंह, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मनोज कुमार सिंह, रघुवंश सिंह, अभय कुमार सिंह, रविन्द्र, सिंह, इन्द्रपाल सिंह, श्याम, कन्हैया सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता यशवंत सिंह तथा संचालन प्रेमनाथ मिश्र ने किया।

You cannot copy content of this page