Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महाहर धाम में श्री तेरहमुखी महादेव का श्रृंगार

बिरनो (गाजीपुर)। शारदा ज्योति समाज परिवार की ओर से  करीब बीस वर्षो से बाबा का ऋंगार किया जा रहा है। सावन माह में 31जुलाई को पौराणिक नगरी महाहर धाम स्थित श्री तेरहमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती का आयोजन हुआ | इसका शुभारम्भ गणपति, गौरी एवं महादेव के वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | इसके बाद महासरस्वती एवं आदिशक्ति चण्डी की स्तुति की गई। संस्था के सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने किया | डॉक्टर अरविंद , डॉ. सुधिर एवं सुरेश चन्द्र पाण्डेय मंत्रोच्चार कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि परिवार के सभी लोगों द्वारा श्रीतेरहमुखी महाहर महादेव का  रुद्राभिषेक कराया। मुख का सजावट शाम्भवी एवं अनुष्का राय , नेहा श्रीवास्तव ,सहयोगी सदस्यों के सहयोग से, मन्दिर की सजावट  शिवमूरत (माली) ने किया l इस कार्यक्रम में रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, पारसनाथ , ज्योत्सना,बृजेश ,आशुतोष राय ,श्रेयांशी, विजय लक्ष्मी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, लाल जी गुप्ता, डॉ कौशल श्रीवास्तव, अवधेश, अर्चना श्रीवास्तव रीता,अंजू ,उर्मिला गुप्ता, रत्ना श्रीवास्तव ,सौरभ ,प्रियंका साहू, मगरी देवी , अनमोल ,रामशीष राजभर , शिवमूरत,आदि रहे l संस्था के सहसंयोजक ज्ञान प्रकाश ने सभी को बधाई दी।

Popular Articles