जोश-खरोश के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

 जोश-खरोश के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में स्कूल-कालेजों सहित स्वयंसेवी संगठनों और देशभक्तों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न स्कूल-कालेजों की तरफ से जोश-खरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे।

सुभाष इंटर कालेज फतेउल्लहपुर से प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल गई। यात्रा फतेहउल्हपुर सहित अन्य गांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं देशभक्ति के जज्बा से लबरेज होते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित अन्य देशभक्ति नारा लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए चल रहे थे।

यात्रा में विजय कुमार श्रीवास्तव, सियाराम सिहं, डा. राजीव श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, अखिलानंद पांडेय, रीता यादव, गोरखनाथ, नीरज कांत, जितेंद्र कुमार, अजयशंकर उपाध्याय, राहुल सिंह, राहुल कुशवाहा आदि शामिल थे।

सेवराई संवाददाता के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में भदौरा बस स्टैंड स्तिथ संत श्री राम शर्मा आचार्य पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा 125 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद और गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामित बच्चे देशभक्ति पर झूमते हुए देशभक्ति नारा लगाते हुए चल रहे थे।

विद्यालय परिसर से निकली यह तिरंगा यात्रा भदौरा बस स्टैंड तिराहे से होते हुए यूनियन बैंक तिराहा, संतराम गंज बाजार, रेलवे फाटक सहित तहसील मुख्यालय के रास्ते होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

विद्यालय परिसर में प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य भरत लाल श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। यात्रा में पुलिस कर्मियों सहित कंचन राय, रविन्द्र, पीसी लंका, जितेंद्र राम, मधुलिका सिंह, इंद्रा, मधु कुमारी आदि शामिल रहे। इसी क्रम में गहमर के कंपोजिट विद्यालय जरही में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की। उक्त अवसर पर संजय सिंह, ममता सिंह, धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page