राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबकी जान व शान हैःअनिल श्रीवास्तव

 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबकी जान व शान हैःअनिल श्रीवास्तव

—सदर ब्लाक से निकाली गई तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शनिवार को विकास खंड अधिकारी अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदर ब्लाक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति नारों के साथ निकली यात्रा के दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व भारत का संविधान हम सबकी जान व शान है। इसकी रक्षा, सुरक्षा एवं मान-सम्मान को बनाए रखना हम भारतीयों का प्रथम कर्तव्य है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जोगी यादव ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर कई अपने घरों पर लगाए। ब्लाक अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने सभी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देते हुए अपने-अपने घरों पर इले लगाने की अपील की। कहा कि आजादी
के लिए अपने प्राणों को बलिदान करने वाले अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही भारत के मूल संविधान की प्रति
दिखाते हुए कहा कि यह हमारी आजादी की मूल निशानी है। यात्रा में प्रधान अवधेश यादव, एडीओ पंचायत पवन पांडेय, सचिव सुरेन्द्र यादव, शशि प्रकाश राय, सफाई कर्मचारी विनोद कुमार, माधो चौहान, खरपत्तू बिंद, अमरनाथ राम, सिताबु सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे।

You cannot copy content of this page