भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर बाइक सवार को तस्करों को दबोचा। उनके पास से बोरे में रखा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों का चालान कर दिया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अनौनी-उचौरी जाने मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब पांच बजे बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बाइक घुमाकर वह भागना चाहे, लेकिन मिट्टी पर बाइक फिसल जाने से गिर पड़े। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के अमेदा निवासी अनिल यादव और जमीन संदल निवासी मंगरू बिंद शामिल है। इनके पास बोरे में रखा 18 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि लंबे समय से गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओ में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक रामसजन यादव, उपनिरीक्षक फूलचन्द पांडेय, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र पटेल, कांस्टेबल शमशेर सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह और कांस्टेबल कुशल त्रिपाठी थाना शामिल थे।

You cannot copy content of this page