Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

spot_img

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

गाजीपुर।सीबीएसई बारहवीं परीक्षा के शानदार परिणाम यह साबित करते हुए शहर के बधंवा स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीबीएसई इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें आस्था गुप्ता ने सर्वोत्तम 95.4%,  सृष्टि शर्मा 92.2% और तृप्ती गुप्ता ने 92% अंक प्राप्त किए।विद्यालय का परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

Popular Articles