
गाज़ीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, ने शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव को देशभर के सभी माउंट लिट्रा ज़ी स्कूलों में उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिष्ठित “अवार्ड फॉर एक्स्ट्राऑर्डिनरी बोर्ड रिज़ल्ट्स” से सम्मानित किया गया।यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह “लिट्रा वर्स” के अवसर पर फेयरमोंट होटल, मुंबई में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों, परिणाम-उन्मुख शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। यह सम्मान विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।




