
गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के पाली गांव स्थित मां शारदा राजनारायण राय स्मारक महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बीएसएनएल आईटी सेल के सीएमडी राजेश राय थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। श्री राय ने कहा कि जो आप बनना चाहते हैं उसकी सोच बना लेते हैं तो आधी सफलता आपकी सोच के साथ ही निश्चित हो जाती है। इसलिए जीवन का लक्ष्य तय कर उस दिशा में गंभीर प्रयास करना चाहिए। हम जैसा सोचते हैं वैसा करते हैं वही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।कार्यक्रम में सुरवत के पूर्व प्रधान कृष्णा नंद राय,सुनील राय, महाविद्यालय के प्रवक्ता और कार्यक्रम अधिकारी डा.ईश्वर चंद्र सिंह, राजनारायण राय मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशिकांत राय,छात्र छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजन के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान पाली गांव में चलाया और नागरिकों को मतदान का महत्व समझाया।




