Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एएचएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

शादियाबाद गाजीपुर। कस्बा दयालपुर स्थित एएचएम. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कोमल यादव ने ध्वजारोहण गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान के स्वरों से पूरा परिसर गुंज  उठा।​विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​इस अवसर पर अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. उपेंद्र कुमार यादव, डॉ. आरके मौर्या, डॉ. संजय कुशवाहा, अब्दुल्ला अहमद, ताहिर हुसैन, आफताब अंसारी ‘अपोलो’, रजनीश यादव, आनंद यादव ‘बुच्ची’, योगेश यादव, सुनील यादव और मुनीर जाफरी, अल्ताफ अहमद, रोशन सिंह, मो. इरफ़ान अजहरी, असलम सिद्दीकी, प्रधान अनिल कश्यप, प्रधान राशिद अंसारी मूसा, रोहित यादव, शिवम सिंह राणा, इस्लाम अंसारी, बंटी कुमार, लालू यादव, जलभरत यादव, जलालुद्दीन अंसारी, विनीत सिंह, उदय भान प्रधान, कयामुद्दीन अंसारी, शिवशंकर चौबे, पत्रकार आदित्य कुमार, प्रदीप दुबे, मो. शानू, सेराज खान, गुड्डू सिंह टिका, हसन इकबाल और अमरजीत कन्नौजिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद कैफ सिद्दीकी ने किया।

Popular Articles