Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

फर्जी बिल बनाकर देने पर दो मीटर रीडर कार्यमुक्त

गाजीपुर।विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने विद्युत वितरण उपखंड मुहमदाबाद क्षेत्र के दो मीटर रीडर राजनरायन खरवार और बलिराम यादव को मीटर रीडिंग कार्य से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि बिलिंग कार्यों में रुचि न लेने एवं उपभोक्ताओं का फर्जी बिल बनाने पर दो मीटर रीडरो को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में मीटर रीडिंग का कार्य इन लोगो के द्वारा सही से नही किया जा रहा था। उपभोक्ताओं के शिकायत पर कार्रवाई की गयी।इन लोगो के द्वारा बिना प्रोब एवं ऑटोमेटिक रीडिंग से बिल बनाया जा रहा था जो बिलिंग करने में घोर लापरवाही इन लोगो के द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। उन्होंने सभी मीटर रीडरों को चेतावनी देते हुये कहा कि जो भी बिलिंग का टारगेट मिला है 100% ओसीआर बिलिंग एवं प्रोब सक्सेज बिलिंग अनिवार्य रूप सभी लोग करें। उन्होने कहा कि जो भी टेबल बिलिंग या फर्जी बिलिंग करेगा उसको एवं संबंधित सुपरवाइजर को कार्यमुक्त करके एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Popular Articles