Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अपर पुलिस महानिदेशक ने रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग की ली जानकारी

गाजीपुर। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बी.डी. पाल्सन 18 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लिये। उन्होने आरटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों एवं उनके मूलभूत व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों के मेस, बैरक, क्लास रूम, परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। उन्होने क्लास रूम में प्रशिक्षुओं से ट्रेनिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली । इसके बाद उन्होने सभी अधिकारियों एवं ट्रेनिंग स्टाफ के साथ मीटिंग किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी ट्रेनिंग सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles