
गाजीपुर। पीजी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तिथि 10 जुलाई कर दी गयी है। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राओं के लिए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म पीजी कालेज की वेबसाइट : www.pgcghazipur.ac.in पर 2025 तक भरने की समय सीमा को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर 10 जुलाई कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 10 जुलाई तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए पहले समर्थ पोर्टल:https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण कर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई से प्रारम्भ होगी। प्रवेश से सम्बंधित सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय-समय पर महाविद्यालय की सूचना पट्ट एवं वेबसाइट पर प्रसारित की जायेंगी।




