Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में प्रवेश प्रारम्भ

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में शैक्षिक सत्र- 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह सूचना कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके राय ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के प्राविधानों के अनुरूप महाविद्यालय में स्नातक कला एवं वाणिज्य तथा स्नातकोत्तर- हिंदी, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, सैन्यविज्ञान व एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.sspgc.ac.in  पर लॉग-इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।प्राचार्य प्रो. राय ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश आवेदन के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट 04 जुलाई से फंक्शनल कर दी गयी है। छात्र बिलंबतम 20 जुलाई तक सम्बंधित कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।महाविद्यालय के विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र- छात्राएं अपने ऑनलाइन आवेदन की एक हार्ड कॉपी समस्त आवश्यक संलग्नकों के साथ प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसिलिंग के पश्चात शुल्क काउंटर पर शुल्क जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्राचार्य प्रो. राय ने भी कहा है कि शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी प्रवेशार्थी छात्रों को समर्थ पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अंकित करते हुए पंजीकृत होना आवश्यक है। इस निमित्त छात्रों की सहायता के लिए निर्धारित काउंटरों पर महाविद्यालय के कर्मचारी उपलब्ध हैं.। उन्होने बताया कि कालेज के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. रामधारी राम को प्रवेश समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। समिति में प्रो. डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. निवेदिता सिंह, सौम्या वर्मा, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. सतीश कुमार राय तथा डॉ. वीके ओझा शामिल हैं।

Popular Articles