
ग़ाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर डे के अवसर पर 58 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लेकर उनके उपचार-पथ को पोषणीय सहारा प्रदान करने की पहल की है। इसका शुभारम्भ कालेजक के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रत्येक गोद लिए रोगी को एक “प्रोटीन-पोषण पोटली” प्रदान की गई। जिसमें विटामिन-मिनरल सप्लिमेंट्स शामिल हैं। यह पोटली अगले छह माह तक मेडिकल कालेज के संकाय सदस्य प्रति माह निःशुल्क वितरित किये जाएगे, ताकि रोगियों का पोषण स्तर बेहतर हो सके और उनका उपचार अनुपालन सुदृढ़ रहे ।प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा,“टीबी से लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही पोषण, मानसिक सहारे और समुदाय के सहयोग से जीती जाती है। डॉक्टर डे पर हमारे संकाय ने जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूत करते हुए 58 रोगियों की जिम्मेदारी ली है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह, डीटीओ डॉ. रवि रंजन, डा. मिथिलेश सिंह,एनटीईपी कोर कमेटी के सदस्य और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।




