
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहली जुलाई को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इससे पहले विधायक डॉ विरेन्द्र यादव सहित 18 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने के साथ साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया गया। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज में श्रमदान कर पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । उनके कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि देश को अखिलेश जैसे नेतृत्व की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि अखिलेश सर्वसमाज के नेता हैं,उनकी सोच राष्ट्रवादी हैं। उनके कार्य, संघर्ष और उनके दुरदर्शी नजरिए का देश में कोई सानी नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव,, रविन्द्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल,आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव गुड्डू,दिनेश यादव, अमित ठाकुर, अनिल निषाद,डॉ समीर सिंह, बिन्दु बाला बिंद,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव,केसरी यादव, जुमाउद्दीन अहमद,जमुना यादव,अभिषेक कुशवाहा,जमा खां,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव ,विभा पाल, शिव प्रसन्न यादव,रीना यादव, रामाशीष यादव,रामवचन यादव ,हरवंश यादव , रजनीश , मुरली, आजाद कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, इलियास अंसारी,शेर अली राईनी, बैजू यादव, द्वारिका यादव, अशोक यादव, भगवान यादव, आदित्य यादव,धन्नू यादव, रामलाल यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, गोविंद यादव, संतोष यादव, सुजीत कुमार,आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।




