Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चोरी की दो के साथ बाइक दो नाबालिक सहित चार गिरफ्तार

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज पुलिस ने पिपरही तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक व एक तमंचा तथा एक कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 30 जून को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव व उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव पुलिस टीम के साथ पिपरही तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बाइक सवारों को पकड़ा। बाइक के कागजात मांगने पर चारों ने कोई कागजात नहीं दिखाये। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर पकडे गये युवक ने बताया कि बाइक चोरी की है। पूछताछ करने पर अपना नाम पिपरही निवासी संदीप बलवंत ,चन्दन राजभर तथा दो नाबालिक बताये।पुलिस ने  संदीप बलवंत के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।

Popular Articles