आने वाले चुनाव में तय है भाजपा सरकार की विदाई

 आने वाले चुनाव में तय है भाजपा सरकार की विदाई

—झंडा लगाओ अभियान कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 से 25 दिसम्बर तक झंडा लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने चंदन नगर कालोनी में समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव के आवास पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा और जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव के फेसबुक आईडी हैक किए जाने पर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। कहा कि 19 तारीख से ही भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार मुखर हमारे दोनों पदाधिकारियों का फेसबुक बंद कर दिया गया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आयकर छापे को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तानाशाह भाजपा सरकार का अंत समय आ गया है। सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता अलोकतांत्रिक हरकत कर रहे हैं। जनता इनको कत्तई माफ नहीं करेगी। 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, पूर्व जिला महासचिव सदानंद यादव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, अवधेश कुशवाहा, मंटू यादव, सुभांषु श्रीवास्तव, हर्ष, आर्यन, प्रियांशु आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page