सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिएःडा. सानंद

 सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिएःडा. सानंद

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वधान में नमामि गंगे अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सत्यदेव ग्रुप ऑफ कलेज में योग मैडिटेशन एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यदेव कालेज के प्रबंध निदेशक व पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. सानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि योग से न सिर्फ व्यक्ति का स्वास्थ्य सही रहता है, बल्कि मानसिक व आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि योग एवं साधना से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नदी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को नदी हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसका पता चल सके तथा युवा वर्ग लोगों को नदियों के प्रति जागरूक कर सकें। इस अवसर पर अनुज सिंह, प्रधानाचार्य राम चंद्र दुबे, योग प्रशिक्षक पारसनाथ यादव, अंगद यादव, मथुरा सिंह यादव, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंदन पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, मोनू आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page