गंगा नदी नहीं, बल्कि भारत की जीवन रेखा हैःकपिलदेव

 गंगा नदी नहीं, बल्कि भारत की जीवन रेखा हैःकपिलदेव

—नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वधान में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने नदियों की स्थिति को आकर्षक कला कृति से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में स्मिता, अपराजिता एवं निस्बा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गंगा नदी नहीं, बल्कि भारत की जीवन रेखा है। हम सभी को नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नदी उत्सव का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक किया जा रहा है, जिसमें जनपद के युवाओं को इस उत्सव से जुड़कर अपनी प्रतिभा को प्रतियोगिता, श्रमदान, वाद-विवाद एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अंत में सुभाषचंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page