माया सिंह सहित अन्य ने किया राज्य मंत्री का स्वागत

 माया सिंह सहित अन्य ने किया राज्य मंत्री का स्वागत

—जिला पत्रकार समिति सिद्धेश्वर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ स्वागत समारोह

गाजीपुर। जिला पत्रकार समिति सिद्धेश्वर नगर लंका के सभाकक्ष में बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती माया सिंह सहित अन्य लोगों ने सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत का स्वागत किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री ने स्वागत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका यह सम्मान मुझे ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा। मैं सहकारिता के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य करुंगी। पत्रकारों द्वारा गाजीपुर मुख्यालय सहित जिला सहकारी बैंक की अधिकांश शाखाओं की जर्जर व्यवस्था और कार्य पद्धति में चल रहे विराम को शुरू कराने की सवाल पर

डा. बलवंत ने बताया कि भवनों का इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए मंत्रालय को प्रेषित कर दिया गया है। वर्तमान में स्वीकृति के लिए मीडिया ने दबाव बनाया तो उन्होंने अगले बजट में जनपद सहकारिता व्यवस्था के कायाकल्प का आश्वासन दिया। बंद सहकारी कोल्ड स्टोरेजों के संचालन की भी मांग उठी।

इस पर सहकारिता राज्य मंत्री ने इसके संचालन का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में शशिलता सिंह, प्रतिभा देवी, पूनम पांडेय, मंजूलता, सूर्य कुमार सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर नीरज कुमार सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, कृपाशंकर राय, रणविजय सिंह, अनिल कुमार, अजय कुशवाहा, कृष्णानंद उपाध्याय, अशोक दुबे, राजेश सिंह तमाम मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page