यदि गणित पिछड़ेगी तो विज्ञान पिछड़ेगाःअमर

 यदि गणित पिछड़ेगी तो विज्ञान पिछड़ेगाःअमर

—सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में आयोजित हुआ गणित मेला

गाजीपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (गणित दिवस) के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी अमर एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन कर मेले का शुभारंभ किया। शिक्षक मनोज गांधी ने रामानुजन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक माडल, चित्र, चार्ट एवं आकृतियां बनाकर मेले में प्रदर्शित किया। इनके माध्यम से आयत, वृत्त, वर्ग, चतुर्भुज, कोण, त्रिभुज, घन, घनाभ, बेलन, शंकु आदि के विषय में महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान किया। अतिथिद्वय ने इनसे संबंधित प्रश्न भी विद्यार्थियों से पूछे, जिसका विद्यार्थियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। अमर नाथ तिवारी ने विद्यालय के प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। गणित विषय के अध्ययन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि गणित पिछड़ेगी तो विज्ञान पिछड़ेगा, विज्ञान पिछड़ेगा तो टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी। यदि टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी तो देश पिछड़ जाएगा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुग्रीव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page