कांग्रेस, सपा और बसपा ने जनता को लूटने का काम कियाःरविंद्र

 कांग्रेस, सपा और बसपा ने जनता को लूटने का काम कियाःरविंद्र

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ट की बैठक जखनिया विधानसभा के हुसनपुर ग्रामसभा में गुडलक पांडेय के आवास पर हुई। इसमें भाजपा सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा 2022 में योगी जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा देश और प्रदेश में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना विकास कार्य इससे पहले कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस, सपा और बसपा अपने शासनकाल में बस जनता के धन को लूटने और अपनी झोली भरने का काम किया है, जिसे आज प्रदेश की जनता समझ चुकी है। सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी सरकार की सभी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनता में पीएम मोदी और सीएम योगी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष पूरी तरह से हतास और परेशान है। इस अवसर पर शिवम पांडेय, समर बहादुर सिंह, रजनीश मिश्रा, स्वप्निल पांडेय, प्रेम नारायण उपाध्याय, पुनीत त्रिपाठी, गोविंद आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page