ससुरालियों ने गंगा में फेंक दिया महिला का शव, पुलिस ने बरामद किया

 ससुरालियों ने गंगा में फेंक दिया महिला का शव, पुलिस ने बरामद किया

—पिता ने दी हत्या की तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस

भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध अवस्था में बीते दिनों मौत हो गई थी। ससुराल के लोगों ने आनन-फानन उसका गंगा में जल प्रवाह कर दिया। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को गंगा में जाल डलवाकर शव को बरामद किया। पिता की तहरीर पर ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई।

बलिया जिले के मेड़ररा कला निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को भांवरकोल थाना में तहरीर दिया। इसमें उसने आरोप लगाया कि बीते 20 दिसंबर की दोपहर भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मेरी लड़की के भसूर महिपाल सिंह ने फोन कर मुझे बताया कि आपकी लड़की गुड्डन (27) पत्नी स्व. नीरज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस पर मैने कहा कि उसे यथा स्थिति में रहने दीजिए। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव नहीं था। उसे बताया गया कि दवा कराने के लिए ले जाया गया है। आंशाका होने पर घटना से पुलिस को अवगत जानकारी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भांवरकोल पुलिस ने वीरपुर गंगा किनारे जाल फेंकवाया। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद हुआ। इस मामले में मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने महिला के भसूर महिपाल सिंह, ससुर चतूरी सिंह, सास मीरा देवी सहित आठ लोगो के खिलाफ तहरीर दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी 2011 में जगदीशपुर निवासी नीरज सिंह से धूमधाम से हुई थी, लेकिन आज से करीब चार साल पहले नीरज सिंह की मृत्यु हो गयी थी। उनकी मृत्यु के बाद मेरी बेटी किसी तरह अपने तीन बच्चों अन्नया 8 साल, आदित्य 7 साल और अनुज 4 साल की किसी तरह से पालन-पोषण कर रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के शव को गंगा से बरामद कर लिया गया। मृतका के पिता द्वारा तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page