सफल छात्राओं को किया गया सम्मानित

 सफल छात्राओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नोडल अधिकारी प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज और संयोजक डा. अकबर आजम के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में बापू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में क्विज में प्रीति पांडेय प्रथम, समरा फिरदोस द्वितीय और सलोनी मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में अंचली वर्मा पहले, रेशम कनौजिया दूसरे व काजल यादव को तीसरा स्थान मिला। कविता लेखन में अपर्णा श्रीवास्तव प्रथम, इरम अमानी द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। विजयी छात्राओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान की विजेताओं को क्रमशः 5000, 3000 और 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। छात्राओं ने जनपद के सर्वोत्तम महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने भविष्य के लिए प्राचार्य, संयोजक एवं गुरुजनों के अतुलनीय योगदान को सराहा। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page