अब वादा नहीं मछुवारों को आरक्षण का शासनादेश चाहिए:मुकेश सहनी

 अब वादा नहीं मछुवारों को आरक्षण का शासनादेश चाहिए:मुकेश सहनी

गाजीपुर। नगर के लंका मैदान में विकासशील इंसान पार्टी के तत्वाधान में विशाल निषाद अधिकार जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के संस्थापक, पशुधन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, यही वीआइपी का नारा है। अब वादा नहीं, आरक्षण अधिकार का राजपत्र व शासनादेश चाहिए।

उन्होंने कहा कि विगत 25 जुलाई को प्रदेश के 18 जिलों में वीरांगना फूलन देवी की 18-18 फीट ऊंची प्रतिमा उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर लगवाने के लिए भेजा, जिसे प्रदेश सरकार के मुखिया के इशारे पर प्रशासन ने लगाने से रोक दिया और प्रतिमाओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हमने ठान लिया है कि योगी सरकार ने फूलन जी की 18 प्रतिमाएं नहीं लगने दिया, हम फूलन को घर-घर पहुंचाएंगे। फूलन जी की 50 हजार प्रतिमाएं, 5 लाख लाकेट व 10 लाख कैलेंडर बनकर तैयार हैं, जिसे उत्तर प्रदेश में घर-घर लगवाने के लिए निषाद, बिंद, लोधी, कश्यप समाज के पास भेजवाएंगे। श्री सहनी ने कहा कि निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण अधिकार दिलाना व जातिगत जनगणना कराना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। आरक्षण नहीं तो मिशन 2022 में भाजपा को समर्थन व उससे गठबंधन नहीं। यदि भाजपा ने आरक्षण की विसंगतियों को दूर कर उत्तर प्रदेश की मछुवा जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण चुनाव से पूर्व देने का राजपत्र व शासनादेश जारी कर दिया तो बिना सीट की मांग के भाजपा को सहयोग व समर्थन दिया जाएगा। कहा कि बिहार में हमारी पार्टी के 4 विधायक हैं। वीआइपी राजग की एक मुख्य सहयोगी पार्टी है।

हम निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। मंत्री पद हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। मंत्री पद रहे या न रहे, हम निषाद समाज के अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे। यदि आरक्षण नहीं तो हमारी पार्टी 169 सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी, जरूरत पड़ी तो 403 सीटों पर लड़ाएंगे। निषाद विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरुजी” ने कहा कि दूसरों की नैया पार करने वाले निषादों की नैया भंवर में है। अब किसी और दल के बहकावे में आने के बजाय, मछुवा समाज के हित-उन्नति के लिए वीआईपी के झंडे के नीचे एकजुट होकर अपनी नाव को स्वयं पार लगाना होगा। कार्यक्रम में महुआ चैनल की गायिका व पार्टी की राष्ट्रीय प्रचारक सरोज सरगम ने गीत प्रस्तुत किया। रैली को वीआइपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिन्द, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इं. हरिओम निषाद, प्रदेश प्रवक्ता इं. सौरभ निषाद, प्रदेश महासचिव ज़ीशान अहमद, जेपी निषाद, संतोष बिंद, अजय बिंद, संजय बिंद, अनिल चौधरी, भृगनाथ बिंद, गुलाब बिंद, अरविंद बिंद, शेषनाथ बिंद, सुजीत कुमार बिंद, सविता निषाद, पप्पू निषाद सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थ। कार्यक्रम मनीष चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अध्यक्षता अर्जुन सिंह कश्यप तथा संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page